बहालगढ़ फ्लाइओवर के पास एक्सीडेंट
हरियाणा न्यूज: सोनीपत जिले के मुरथल ढ़ाबे पर परांठे खाने आए एक परिवार के Bahalgarh Accident में जीजा-साले की मौत हो गई। मृतक आपस में जीजा-साले बताए जा रहे हैं। हादसा बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास उस समय हुआ, जब कार में तकनीकी खराबी आने के बाद दोनों उसे ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पानीपत की तरफ से आए एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में कार में सवार तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।
Sonipat Accident की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
परिवार के साथ सुखदेव ढाबे पर परांठे खाने आए थे
दिल्ली के बवाना स्थित अस्थल कॉलोनी निवासी विकास के अनुसार, वह मंगलवार रात अपने भाई विशाल, साले प्रतीक और तीन बच्चों के साथ सोनीपत के मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर परांठे खाने आया था। खाना खाने के बाद सभी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे।
जब उनकी कार बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंची, तो वह झटके खाने के बाद बंद हो गई। कार में तकनीकी खराबी आने पर विकास का भाई विशाल और साला प्रतीक नीचे उतरकर कार को धक्का लगाने लगे। विकास ड्राइविंग सीट पर बैठा था, जबकि तीनों बच्चे कार के अंदर ही मौजूद थे।
बहालगढ़ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कैंटर ने कुचला
विकास के मुताबिक, कार स्टार्ट नहीं हुई तो विशाल और प्रतीक उसकी खराबी को लेकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान पानीपत की तरफ से तेज रफ्तार में आए एक कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अपने भाई और साले को खून से लथपथ देखकर विकास घबरा गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। School Vacancy 2026













