WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Fatehabad News: रामलीला में हुड़दंग, आपस में भिड़े गुट, जाने पूरा मामला

By sunilkohar

Updated On:

रामलीला के दौरान हुड़दंग

---Advertisement---

Ruckus in Ramlila in Fatehabad jakhal

हरियाणा न्यूज | फतेहाबाद के जाखल रामलीला आयोजनों के बीच रात के समय कुछ युवाओं की कथित हुड़दंगबाजी हो रही है। रामलीला देखने के बहाने युवाओं के झुंड देर रात तक बाजारों में घूमते नजर आ रहे हैं। कई बार आपसी कहासुनी के बाद लड़ाई-झगड़े की स्थिति भी बनी रही। इसी तरह की एक घटना रेलवे स्टेशन के नजदीक आयोजित रामलीला के दौरान सामने आई, जहां युवाओं के बीच भिड़ंत होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए नगर पालिका चेयरमैन विकास कामरा ने आधी रात को पुलिस प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की कई गाडियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को शांत करवाया गया।


 

 

Screenshot 2026 1015 071631 1

रामलीला का दृश्य

नगर पालिका चेयरमैन विकास कामरा ने बताया कि बीती शाम वह रेलवे स्टेशन के नजदीक आयोजित रामलीला देखने गए हुए थे। इस दौरान रामलीला में चाची तारका का दृश्य चल रहा था। तभी युवाओं के कुछ झुंड आपस में भिड़ गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में लोग परिवार सहित पहुंचते हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं आमजन की सुरक्षा और कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सवाल खड़े करती हैं।

विकास कामरा ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद भी युवाओं की हुड़दंगबाजी और शरारतें जारी रहने पर उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की कई गाडियां शहर में पहुंचीं और हालात को शांत करवाने के लिए कार्रवाई की गई।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से रामलीला के दौरान और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बाजारों में गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की अपील की, जिससे शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

1 thought on “Fatehabad News: रामलीला में हुड़दंग, आपस में भिड़े गुट, जाने पूरा मामला”

Leave a Comment