WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

लोहारी राघो रामलीला में रावण का रौद्र रूप देख दंग रह गए दर्शक, गिलास तोड़ते ही गूंज उठी तालियां

By sunilkohar

Published On:

लोहारी राघो रामलीला में रावण का रौद्र रूप देख दंग रह गए दर्शक, गिलास तोड़ते ही गूंज उठी तालियां

---Advertisement---

सीता हरण के जीवंत मंचन ने बांधा समां
 Haryana Narnaund News : लोहारी राघो रामलीला में सीता हरण के मंचन ने ऐसा रोमांच पैदा किया कि श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रावण की भूमिका में विक्रम चावला की दमदार गर्जना और गुस्से में हथेलियों के बीच शराब का गिलास तोड़ने के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ पल के लिए पंडाल में छाए सन्नाटे के बाद तालियों की गूंज ने कलाकारों का उत्साह बढ़ा दिया।
मंचन में पंचवटी में शूर्पणखा का राम-लक्ष्मण के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखना, लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटना और प्रतिशोध में रावण का साधु वेश धारण कर माता सीता का हरण करना प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना ने कलाकारों की मेहनत और शानदार अभिनय की सराहना की।

विक्रम चावला बने आकर्षण का केंद्र

राम की भूमिका हर्ष भ्याना, लक्ष्मण साहिल अरोड़ा, सीता विजय कुमार और शूर्पणखा वेद चांदना ने निभाई। खर के रूप में जितेंद्र मुंडा, दूषण के रूप में पुष्कर चावला तथा अन्य कलाकारों ने भी अपने अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर डायरेक्टर मुनीष चराया सहित क्लब के पदाधिकारी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

देश-विदेश तक पहुंच रही लोहारी राघो की रामलीला

क्लब प्रधान सेवक गुलशन भ्याना के अनुसार, रामलीला का विशेष ब्लॉग और यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जा रहा है। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया सहित देश के विभिन्न शहरों में बैठे हजारों दर्शक इस ऐतिहासिक रामलीला से जुड़ रहे हैं।

Leave a Comment