WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Sirsa News Today: मुथूट फिनकॉर्प से 16 लाख का गोल्ड लोन धोखाधड़ी: खाते में पैसे ट्रांसफर कराए, नहीं जमा कराया सोना

By sunilkohar

Published On:

Sirsa News Today: मुथूट फिनकॉर्प से 16 लाख का गोल्ड लोन धोखाधड़ी: खाते में पैसे ट्रांसफर कराए, नहीं जमा कराया सोना

---Advertisement---

गोल्ड लोन के 16 लाख खाते में डलवाए, गिरवी रखने के लिए नहीं दिया सोना, कंपनी के एरिया मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज

हरियाणा न्यूज | सिरसा स्थित मुथूट फिनकॉर्प में गोल्ड लोन लेने के नाम पर 16 लाख रुपये लेकर सोना जमा नहीं कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के एरिया मैनेजर अशोक कुमार की शिकायत पर थाना शहर सिरसा पुलिस ने हरप्रीत सिंह निवासी गांव हिम्मतपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि हरप्रीत सिंह ने कंपनी में गोल्ड लोन लेने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 13 अगस्त 2026 को कंपनी की ओर से उसके खाते में 16 लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए गए।
गिरवी रखा जाने वाला सोना अपने कब्जे में लेने के लिए कंपनी के कर्मचारी सुशील और रजनीश को हरप्रीत सिंह के साथ भेजा गया था, लेकिन शिकायत के अनुसार उसने सोना जमा नहीं करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 19 अक्टूबर 2026 को थाना शहर सिरसा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (2) और 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1 thought on “Sirsa News Today: मुथूट फिनकॉर्प से 16 लाख का गोल्ड लोन धोखाधड़ी: खाते में पैसे ट्रांसफर कराए, नहीं जमा कराया सोना”

Leave a Comment