WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हिसार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन

By sunilkohar

Published On:

हिसार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन

---Advertisement---

Hisar Dussehra Festival
Haryana News: हिसार की नई सब्जी मंडी में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया गया और प्रांगण में रावण, मेघनाथ तथा कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा पर्व हमें धर्म, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आह्वान किया कि आज के दिन हम सभी को केवल पुतले दहन करने तक सीमित न रहकर समाज में फैली विभिन्न सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को भी जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने श्री नृसिंह दशहरा सभा को 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
Dussehra celebration in Hisar
Dussehra celebration in Hisar
समारोह के दौरान आतिशबाजी और श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा शहरवासियों ने भारी संख्या में पहुंचकर महोत्सव का आनंद लिया।
समारोह में नगर निगम हिसार के मेयर प्रवीण पोपली, वन विकास निगम के चेयरमैन रवि सैनी, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, अशोक मित्तल, अजयकांत जांगड़ा, अभिषेक शर्मा सहित सभा के तमाम पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment