WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

राखीगढ़ी महोत्सव में दिखेगा अमेरिका विजेता हरियाणवी पहलवान का दम

By sunilkohar

Published On:

राखीगढ़ी महोत्सव में दिखेगा अमेरिका विजेता हरियाणवी पहलवान का दम

---Advertisement---

अमेरिका में हुई अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिसार के पहलवान चंद्रमोहन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 79 किलोग्राम भारवर्ग में चंद्रमोहन ने क्वार्टर फाइनल में तुर्किये के पहलवान यापरक को 5-2 से हराया। हालांकि सेमीफाइनल में ईरान के पहलवान से 4-3 अंक से पिछड़ गया। पांच साल से लगातार कुश्ती का अभ्यास कर रहे चंद्रमोहन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
कोच अजय ढांडा ने बताया कि चैंपियनशिप में चंद्रमोहन ने शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में उसका मुकाबला कई देशों के पहलवानों से हुआ। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तुर्किये के पहलवान के सामने चंद्रमोहन ने अंक जुटाते हुए 5-2 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उसने विश्व स्तर की प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक पक्का किया।
कोच ने बताया कि चंद्रमोहन पिछले 7 साल से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी में प्रैक्टिस कर रहा है। चंद्रमोहन की पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसके खेल में कई बार रुकावट आई, लेकिन कोच और कई लोगों की मदद से उसने हिम्मत नहीं हारी और कठिनाइयों को पार किया।

अब राखीगढ़ी महोत्सव के अखाड़े में भी उतरेंगे

कोच अजय ढांडा ने बताया कि चंद्रमोहन का सेमीफाइनल मुकाबला ईरान के पहलवान के साथ हुआ था। इस मुकाबले में महज एक अंक से चूक गए। ऐसे में कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े मंच पर पदक जीतना उसके लिए अहम उपलब्धि है। अमेरिका में विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद चंद्र मोहन अब राखीगढ़ी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव के कुश्ती मुकाबलों में भी हिस्सा लेंगे। इससे खेल प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले का मुकाबला देखने का अवसर मिलेगा।

चंद्रमोहन ये मेडल कर चुके हासिल

अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज 2025 में ब्रॉन्ज मेडल
सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट
सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल-2025
एशिया कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल

Leave a Comment