WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

आम यात्री परेशान, पर प्राइवेट स्कूलों की मौज! Rakhigarhi Mahotsav के लिए दौड़ा दी गईं हरियाणा रोडवेज की बसें… जानें पूरा मामला

By sunilkohar

Published On:

आम यात्री परेशान, पर प्राइवेट स्कूलों की मौज! राखीगढ़ी महोत्सव के लिए दौड़ा दी गईं हरियाणा रोडवेज की बसें... जानें पूरा मामला

---Advertisement---

राखीगढ़ी महोत्सव मैं भीड़ जुटाने के लिए स्कूली छात्रों का सहारा

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ) नारनौंद : राखीगढ़ी महोत्सव मैं भीड़ जुटाने के लिए स्कूली छात्रों का सहारा लिया जा रहा है और हरियाणा रोडवेज की बसें भी छात्रों को स्कूल से Rakhigarhi Mahotsav तक लाने का काम कर रही है जिसके कारण काफी रूटों पर यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने में परेशान हो रहे हैं।

महोत्सव में भीड़ जुटाने से आम जनमानस परेशान

 राखीगढ़ी महोत्सव में भीड़ जुटाने के लिए सरकार आम जनमानस को परेशान कर रही है क्योंकि अलग-अलग रूटों पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें आजकल राखीगढ़ी महोत्सव में अपनी सेवाएं दे रही है। हरियाणा रोडवेज की बसों में अलग-अलग जिलों से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को स्कूल से बैठ कर महोत्सव तक ला रही है और उसके बाद शाम को उनको वापस उसी स्कूल में छोड़ा जाता है। सभी बसें यहां पर होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
राखीगढ़ी महोत्सव: प्राचीन धरोहरों का अनूठा संसार, रंगा 'धरोहर स्टॉल' बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
Ancient Indian Heritage

महोत्सव के नाम पर यात्रियों को परेशान कर रही सरकार

यात्रियों ने बताया कि पहले बसों की सर्विस बड़ी अच्छी थी लेकिन जब से राखीगढ़ी महोत्सव की शुरुआत हुई है तब से बसों के इंतजार में यात्री बस स्टैंड पर खड़े रहते हैं और जब पूछा जाता है कि बस कब आएगी तो इंतजार करने के लिए कहा जाता है। सरकार इस महोत्सव के नाम पर यात्रियों को परेशान करने का काम कर रही है। अगर सरकार ने छात्रों को मेल तक पहुंचना है तो प्राइवेट वाहनों का प्रयोग करें ताकि हरियाणा रोडवेज में अपनी यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।

You Might Also Like

Leave a Comment