गढ़ी कला फ्लाईओवर हादसा
Sonipat News : गन्नौर के गढ़ी कला फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले तेज रफ्तार ईको की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित निवासी भोड़वाल माजरी के रूप में हुई है। वह गन्नौर स्थित कूलर फैक्ट्री में काम करता था। हादसे के बाद ईको चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समालखा के गांव भोड़वाल माजरी निवासी मोहन लाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ई-रिक्शा से गन्नौर से समालखा जा रहा था। इसी दौरान गढ़ी कला फ्लाईओवर पर चढ़ते समय पीछे से आई तेज रफ्तार ईको ने उसके भतीजे अमित की बाइक को टक्कर मार दी। वह घायल अमित को ई-रिक्शा से गन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचा।
यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे पानीपत के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक दो बहनों का इकलौता भाई था।









