WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hisar News Today: हिसार की अंबेडकर बस्ती से नशा तस्कर महिला काबू, पीरांवाली से हेरोइन सहित एक काबू

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

Woman drug peddler nabbed from Ambedkar Basti in Hisar  

Hisar News Today : हिसार की पड़ाव चौकी पुलिस ने अंबेडकर बस्ती में छापेमारी करते हुए एक महिला नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। व हीं पीरांवाली से हिसार सीआईए पुलिस ने नशा तस्कर को काबू किया है। पुलिस टीम ने आरोपित महिला के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया और पुलिस पूछताछ के बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌

 

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार सिटी थाना के अंतर्गत आने वाली पड़ाव चौकी पुलिस की टीम उप निरीक्षक सूरजमल के नेतृत्व में अपने एरिया में गश्त कर रही थी। जब उनकी टीम विकास नगर स्थित अंबेडकर बस्ती हिसार में पहुंची तो सूचना मिली कि बस्ती में एक महिला नशीला पदार्थ लिए हुए हैं और वह इसे बेचने की फिराक में है।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर दबिश देकर महिला को लेडी कांस्टेबल की मदद से काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान अंबेडकर बस्ती हिसार निवासी सुमन के रूप में बताई। जब पुलिस टीम मैं मौजूद महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नशीला पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद हुई।

 

जब महिला के कब्जे से बरामद नशीले पदार्थ का इलेक्ट्रॉनिक कांटे प्रवचन किया गया तो 6.320 मिलीग्राम हेरोइन पाई गई। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ सिटी थाना हिसार में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह या नशीला पदार्थ कहां से खरीद कर लाई थी और इसे कहां पर सप्लाई करने वाली थी।

 

इस संबंध में हिसार पड़ाव चौकी उप निरीक्षक सूरजमल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान अंबेडकर बस्ती से नशा तस्कर महिला को हेरोइन/चिट्टा सहित पकड़ा गया है। आरोपित महिला के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत सिटी थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पीरांवाली से नशा तस्कर जगीर गिरफ्तार

वहीं हिसार सीआईए पुलिस टीम ने गांव पीरावांली से सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 12 ग्राम से अधिक हेरोइन चिट्टा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपित नशा तस्कर ने अपनी पहचान पीरावाली निवासी जगीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के रुप के रूप में हुई।

 

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपित के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच करने में लगी हुई है।

You Might Also Like

Leave a Comment