बरवाला के मतलोडा में बैंक टीम की कुर्की की कोशिश नाकाम: किसानों ने किया विरोध, पूर्व सरपंच के घर तालाबंदी बिना लौटी टीम
हिसार न्यूज | बरवाला क्षेत्र के गांव मतलोडा में बैंक की टीम पूर्व सरपंच सुरेंद्र के घर पर तालाबंदी करने पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही संयुक्त किसान मोर्चा और बाडो पट्टी टोल कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और बैंक टीम को बिना ने तालाबंदी किए ही बेरिंग लौटा दिया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई और मामले पर चर्चा की गई।
Bank loan recovery protest Hisar
बाडो पट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानंद राजली ने कहा कि कर्ज के नाम पर किसी का मकान कुर्क नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बैंकिंग प्रक्रिया और कुर्की की कार्रवाई पर सवाल उठाए। किसान नेता शमशेर सिंह नंबरदार ने बताया कि मकान कुर्की की
सूचना मिलते ही संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और पंचायत के जरिए स्थिति स्पष्ट की गई। सुरेंद्र के अनुसार उसने जनवरी 2022 में बैंक से 26 लाख रुपये का ऋण लिया था। मासिक किस्त 26 हजार रुपये तय थी। सुरेंद्र ने जून 2025 तक किस्तें भरीं।
उसने कहा कि 2025 में बेमौसम बारिश से किराए पर ली खेती बर्बाद हो गई, जिससे वह किस्त नहीं भर सका। इसके बाद बैंक ने मकान कुर्की के नोटिस जारी किए। सुरेंद्र ने दावा किया कि वह 12 लाख रुपये दे चुका है और उसके अनुसार करीब 10.60 लाख रुपये बाकी हैं, जिसे वह भरने को तैयार है। उसने आरोप लगाया कि बैंक 30.50 लाख रुपये बकाया बता रहा है।













1 thought on “Hisar Barwala News: बरवाला के मतलोडा में पूर्व सरपंच के घर पर तालाबंदी करने पहुंची बैंक टीम, किसानों ने खदेड़ा ”