WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

CBLU Bhiwani Admission 2026: 27 अक्टूबर को डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए स्पेशल एडमिशन ड्राइव

By sunilkohar

Published On:

CBLU Bhiwani Admission 2026: 27 अक्टूबर को डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए स्पेशल एडमिशन ड्राइव

---Advertisement---

चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में 27 को सर्टिफिकेट कोर्सेज के दाखिले

भिवानी चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की बढ़ती मांग और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा देरी से जारी किए गए परीक्षा परिणामों के मद्देनजर पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में रिक्त सीटों पर दाखिलों के लिए Chaudhary Bansi Lal University Bhiwani 27 अक्टूबर को एक दिन का विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है। इस दिन मौके पर पहुंचने वाले विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
CBLU Bhiwani Admission कोऑर्डिनेटर प्रो. सुरेद्र कौशिक ने बताया कि यह निर्णय कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी के आदेशानुसार लिया गया है। पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम की कक्षाएं वीकएंड (सप्ताहांत) शनिवार व रविवार को संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर डिप्लोमा इन खेल प्रबंधन, स्नातकोत्तर डिप्लोमा इन ड्रोन प्रौद्योगिकी, जर्मन भाषा में डिप्लोमा, फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा, प्रदर्शन एवं दृश्य कला में डिप्लोमा (संगीत), प्रदर्शन एवं दृश्य कला में डिप्लोमा (नृत्य), पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फॉरेंसिक में डिप्लोमा, सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पौरोहित्य कर्मकांड में स्नातकोत्तर डिप्लोमा आदि कोर्स में दाखिलों की सीटें उपलब्ध हैं।
प्रो. सुरेद्र कौशिक ने कहा कि सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी में कार्यरत कर्मचारी एवं प्रोफेशनल तथा कोई भी योग्य अभ्यर्थी इन डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश लेकर अपनी कार्य कुशलता के साथ अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

You Might Also Like

Leave a Comment