WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नारनौंद अनाज मंडी के पास से युवक गिरफ्तार, जाने पूरा मामला, Hansi News Today

By sunilkohar

Published On:

youth arrested near narnaund grain market hansi

---Advertisement---

youth arrested near narnaund grain market hansi

Hansi News Today: हांसी जिले की नारनौंद पुलिस ने नारनौंद अनाज मंडी से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को बोगस ग्राहक की मदद काबू किया है और उसके कब्जे से नगदी भी बरामद की गई है। जो सट्टा खाईवाल में प्रयोग की जाने वाली पर्ची व नगदी भी बरामद 

हरियाणा न्यूज : हांसी जिले की नारनौंद अनाज मंडी के पास से पुलिस ने एक युवक को सट्टा खाईवाल का धंधा करते हुए मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित युवक के कब्जे से सट्टे की पर्ची व नगदी भी बरामद की है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।

नारनौंद पुलिस की टीम गश्त के दौरान सूचना मिली की नारनौंद अनाज मंडी के पास एक युवक ऊंची ऊंची आवाज लगाकर सट्टा लगाने के लिए लोगों को अपने पास बुला रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए बोगस ग्राहक तैयार कर बताए गए ठिकाने पर भेज दिया और छापेमारी के लिए पुलिस की टीम अनाज मंडी की दीवार की आड़ में खड़ी हो गई।

पुलिस द्वारा भेजे गए बोगस ग्राहक ने जैसे ही बताए गए व्यक्ति से संपर्क किया और सट्टा लगाने के लिए पैसे दिए तो उसने इसका इशारा पुलिस की तरफ कर दिया। पुलिस ने तुरंत ही दबिश देकर सट्टा लगा रहे युवक को दबोच लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से सट्टा लगाने के लिए लिखे गए नंबर व दस हजार 500 रूपए की नगदी सहित पुलिस द्वारा बोगस ग्राहक को दिया गया नोट व नंबर भी उसके पास से बरामद हो गया।

You Might Also Like

Leave a Comment