WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Tosham News Today: दुल्हेड़ी के बाबा मुंगीपा मेले में कबड्डी का रोमांच, बनभौरी ने घिराय को हराया

By sunilkohar

Published On:

बाबा मुंगीपा मेले में बनभौरी का दबदबा, घिराय को हराकर कब्जाई कबड्डी ट्रॉफी

---Advertisement---

दुल्हेड़ी में 30वां बाबा मुंगीपा मेला, बनभौरी टीम ने जीती कबड्डी ट्रॉफी

हरियाणा न्यूज | भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ी स्थित बाबा मुंगीपा मंदिर में 30वां मेला एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बनभौरी की टीम ने घिराय को धूल चटाई और ट्राफी पर कब्जा किया। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कलाकारों द्वारा बाबा मुंगीपा व अन्य लोकगीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं का समां बांधा। मेले के दौरान आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पहला इनाम गांव बनभौरी की टीम ने जीता, जबकि दूसरा इनाम गांव घिराय की टीम के नाम रहा। कुश्ती प्रतियोगिता ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा किया और ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गजानंद अग्रवाल, राजकुमार, विनय मंगल (बिट्ट) तथा रवि मंगल, प्रदीप शास्त्री आदि उपस्थित रहे। वहीं ज्योत प्रज्वलित करने, लाइट डेकोरेशन सेवा, प्रसाद वितरण एवं जागरण सेवा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले अतिथियों में भागीरथ मंगल (हिसार), सत्यनारायण मंगल (तोशाम), रमेश गर्ग (दिल्ली) तथा कृष्ण पूर्वा (जामनगर) शामिल रहे।

You Might Also Like

1 thought on “Tosham News Today: दुल्हेड़ी के बाबा मुंगीपा मेले में कबड्डी का रोमांच, बनभौरी ने घिराय को हराया”

Leave a Comment