सोनीपत में मरम्मत के कारण Power Cut
Sonipat Power Cut News: सोनीपत में बिजली मुरम्मत कार्य करने के लिए बिजली निगम के कई फीडरों पर कर्मचारियों ने परमट लिया है जिसके कारण इन फीडरों पर बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। वहींक बिजली सबस्टेशन पर भी मरम्मत कार्य के चलते उनसे सप्लाई होने वाली बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
बिजली निगम द्वारा रविवार को मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके कारण इंडस्ट्रियल एरिया सब डिवीजन में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 11 केवी सब्जी मंडी फीडर पर ब्रेक डाउन लिया जाएगा, जिसके चलते इस अवधि में शिव कॉलोनी, आदर्श नगर, हलवाई अड्डा, मुरथल रोड, सुदामा नगर, गीता भवन चौक, बस अड्डा, शिवाजी कॉलोनी, आदर्श नगर में आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ कार्तिक रोहिल्ला ने कहा कि मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
वहीं मॉडल टाउन सब डिवीजन में इसी अवधि में 33 केवी कबीरपुर सर्कल पावर हाउस पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके कारण एटलस रोड, प्रेम नगर, टीचर्स कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, रेलवे रोड, राजेंद्र नगर, न्यू कॉलोनी, गीता कॉलोनी, अशोक नगर, गीता भवन चौक, मामा भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, मशद मोहल्ला, 8 मरला, 4 मरला, नंदवानी नगर, ब्रह्म कॉलोनी, आनंद नगर, भगतपुरा, न्यू नंदवानी नगर, न्यू तारानगर, तारानगर, जीवन नगर, मॉडल टाउन, कबीरपुर, पंचम नगर, सुजान सिंह पार्क आदि की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एसडीओ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मरम्मत के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।














