रोहतक में आज 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य के चलते बिजली कट
Power Cut Rohtak Haryana: रोहतक के बिजली सब स्टेशनों पर मेंटेनेंस का कार्य करने को लेकर सोमवार को शहर के कई फीडरों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कई इलाकों में 2 घंटे तो कई जगह 3 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रह सकती है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों और बाजार में काम से आने वाले ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
33 केवी सब स्टेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 11 केवी ग्रीन रोड फीडर, 11 केवी डिस्पोजल फीडर और 33 केवी एनजीएम पावर हाउस पर मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी ग्रीन रोड फीडर की कटौती रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी। इस दौरान ग्रीन रोड, हरी नगर, शक्तिनगर, शास्त्री नगर, जिला विकास भवन, कैनाल रेस्ट हाउस और दादी मां बेकरी के नजदीकी क्षेत्र सहित फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली नहीं मिलेगी।
33 केवी सब स्टेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर रविवार को सुबह 08:00 से 10:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सब्जी मंडी चौक, गुलाब रेवड़ी चौक, चमेली मार्केट, कसाई चौक, कच्चा बेरी रोड, इंदिरा मार्केट, रेलवे रोड, गौड़ कॉलेज, बाबरा चौक और मालगोदाम रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सेक्टर 2 क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इधर, 11 केवी डिस्पोजल फीडर पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक शिव विहार कॉलोनी, सुंदरपुर रोड, जींद रोड, शिव कॉलोनी, जींद चौक, बरसी नगर, डीपीएस स्कूल तथा संजय कॉलोनी के कुछ हिस्सों में बिजली बंद रहेगी।
33 केवी एनजीएम पावर हाउस में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुनारिया रोड, वैश्य कॉलेज क्षेत्र, जनता कॉलोनी, नई जनता कॉलोनी, हरि सिंह कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, डिस्पोजल, एसटीपी, पालिका कॉलोनी, देवी विहार, नई अनाज मंडी, राजेंद्रा कॉलोनी और ओएमएक्स सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।















