'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

 

'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

 

Today Morning News: सुबह की ताजा खबरें, संक्षिप्त समाचार

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Today Morning News: सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर पर फैसला लागू करने के लिए केंद्र की 2 साल की मांग खारिज कर दी है. SC ने 11 मार्च के अपने फैसले को लागू करने के लिए सरकार को 8 हफ्ते की मोहलत दी. इस फैसले के लागू होने के बाद क्रीमी लेयर का निर्धारण सिर्फ माता-पिता की आय नहीं, बल्कि उनके पद और सेवा श्रेणी के आधार पर भी होगा. ये नियम 2025 की सिविल सेवा परीक्षा के चयन पर भी लागू होगा।

FB IMG 1793930048731

CBSE UPDATE: सीबीएसई बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की फाइनल परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी,डेटशीट जारी

धनतेरस पर आज सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 3,106 रुपए घटकर करीब 1.41 लाख रुपए पर आ गए हैं।
एक किलो चांदी 5,437 रुपए सस्ती होकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई है। इससे एक दिन पहले सोना 1.44 लाख और चांदी 1.87 लाख रुपए पर थी। चांदी इस साल चांदी 49 हजार रुपए सस्ती हुई है।

मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Breaking News Mumbai : मुंबई में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बार बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। ईमेल में बॉम्बे हाईकोर्ट के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल के स्रोत का पता लगाने और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

file 0000000003d482439f83871f5db6d21e

उत्तर प्रदेश में क्लास में प्रवेश करते ही 8वीं का छात्र गिरा; हार्ट अटैक से मौत की आंशका, माता-पिता के इकलौते बेटे की डेथ से सदमे में परिवार

सैनिक स्कूलों में छठी और नौवीं कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 2 दिसंबर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा कि मोदी सरकार के मंत्री का ऐलान, योजनाओं का लाभ अब आधार से नहीं, वोटर ID से तय होगा. साजिश बहुत गहरी है. किसी गरीब की पेंशन उसके वोटर कार्ड की ग़ुलाम नहीं हो सकती. ये सिर्फ वोट चोरी नहीं, ये हक चोरी है.हम ये होने नहीं देंगे।

गुरुग्राम में बेखौफ बदमाशों ने सेक्टर-29 अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के सीनियर कस्टमर केयर प्रोफेशनल वैभव वर्मा से उनका एप्पल आईफोन 17 मोबाइल छीन लिया। वह जगुवार वाइन्स के पास अपने दोस्तों का इंतजार करते वक्त मोबाइल पर बात कर रहे थे।


इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके मोबाइल पर झपट्‌टा मारा और चोट पहुंचाते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था। मोबाइल में वैभव का प्रोफेशनल और पर्सनल डेटा है, जिसका दुरुपयोग किया जा सकता है।


उन्होंने पुलिस से जागुआर वाइंस, हुडा जिमखाना क्लब और आस-पास की दुकानों और आसपास की सड़कों के सीसीटीवी फुटेज चेक करने की अपील की है।

Leave a Comment