WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Award of Excellence Award : दसवीं-बारहवीं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

 2100 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा राह ग्रुप फाउंडेशन

21 जनवरी से अलग-अलग स्कूलों में मिलेगा अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस सम्मान

हरियाणा न्यूज हिसार : दसवीं व बारहवीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले व विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 2100 होनहार विद्यार्थियों को राह ग्रुप फाउंडेशन की तरफ से 21 जनवरी 2024 से अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस (Award of Excellence Award) से सम्मानित किया जाएगा। अलग-अलग स्कूलों में होने वाले इन सम्मान समारोह कार्यक्रमों की अध्यक्षता संस्था के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ करेंगे।

 इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, डीएसपी विनोद शंकर के साथ-साथ शिक्षा, खेल, समाजसेवा, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा के क्षेत्र विशेष में सराहनीय योगदान के देने वाली नामी हस्तियां मौजूद रहेगी। राह ग्रुप फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस-2024 के लिए कक्षा दस, दस जमा दो में से किसी भी एक कक्षा में कम से कम 75 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

ऐसे करना होगा आवेदन 

 इस अवार्ड के लिए विद्यार्थियों को तय आवेदन फार्म या साधारण कागज पर विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, ईमेल, जन्मतिथि, संपर्क नंबर, पत्राचार के लिए पता दर्शाना होगा। साथ ही विद्यार्थी को अपनी मार्क्स सीट/अंक तालिका/ क्षेत्र विशेष की उपलब्धि से संबंधित दस्तावेज की फोटोकॉपी (सत्यापित) व एक  रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो अपने स्कूल स्तर पर जमा करवाने होंगे। स्कूल स्तर पर अलग-अलग समय में होने वाले इन सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के देने वाली हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। 

ये रहेगी शर्त

इसके लिए हरियाणा व दिल्ली या दूसरे बोर्ड से पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, बशर्तें आवेदकों का संबंध हिसार जिले से सीधे तौर पर जुड़ाव हो। इसके लिए आवेदन के साथ आधार कार्ड जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। इस दौरान राह ग्रुप के करियर काउंसलर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करेंगे। जिसमें विद्यार्थियों को दस व दस जमा दो कक्षा के बाद करियर विकल्पों की विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी।

ये हैं जरूरी दस्तावेज:-

अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस-2024 के लिए विद्यार्थियों को तय आवेदन फार्म या साधारण कागज पर विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, ईमेल, जन्मतिथि, संपर्क नंबर, पत्राचार के लिए पता दर्शाना होगा। साथ ही विद्यार्थी को अपनी मार्क्स सीट/अंक तालिका/ या क्षेत्र विशेष की उपलब्धि से संबंधित कागजात एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी व एक रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो जमा करवाना अनिवार्य है। हालांकि स्कूल संयुक्त रुप से अपने लैटर पेड पर एक साधारण सूची भी सत्यापित करके राह संस्था को भेज सकता है।

किस क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा सम्मान:-

राह ग्रुप फाउंडेशन के अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस के लिए शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक, स्वच्छता, समाजसेवा, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, एन.सी.सी.,एन.एस.एस. सहित इसी प्रकार की समकक्ष गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थी/युवा आवेदन कर सकते हैं।

Tags : Haryana News Today, latest news Hisar, Haryana news Jind,  Haryana accident news today 

Leave a Comment