WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Haryana Roadways बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और दो बेटियां घायल

By sunilkohar

Published On:

Haryana Roadways बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और दो बेटियां घायल

---Advertisement---

Haryana Roadways Bus की टक्कर से महिला की मौत

हरियाणा न्यूज | करनाल जिले के गांव रंबा के पास Haryana Roadways बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार उनकी 8 माह और डेढ़ साल की दोनों बेटियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गांव कालरम निवासी प्रमोद पत्नी कविता और दोनों बेटियों के साथ बाइक पर कुराली गांव जा रहा था। दशहरे पर कविता को अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाना था। परिवार करनाल की मार्केट से सामान खरीदकर लौट रहा था। बाइक प्रमोद चला रहा था और कविता दोनों बच्चियों के साथ पीछे बैठी थी। रंबा के पास पहुंचते ही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों सड़क पर गिर गए। हादसे में कविता की मौत हो गई। जबकि प्रमोद और दोनों बच्चियां घायल हो गईं। तीनों के सिर में चोटें आईं हैं।
प्रमोद के जीजा ने बताया कि 20 अक्टूबर को दोपहर बाद उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने प्रमोद और उसकी पत्नी के साथ हुए हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां कविता की मौत होने का पता चला। प्रमोद की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

1 thought on “Haryana Roadways बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और दो बेटियां घायल”

Leave a Comment