WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hansi News Today: कुंभा से पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

By sunilkohar

Published On:

Hansi News Today: कुंभा से पेटवाड़ का युवक गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

---Advertisement---

हांसी सीआईए की बड़ी कार्रवाई: पेटवाड़ के युवक को अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

Hansi News Today: हांसी सीआईए पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए हांसी पेटवाड़ रोड़ स्थित कुंभा गांव के पेट्रोल पंप के पास से दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। हांसी सदर थाना में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Hansi CIA 2 के मुख्य सिपाही मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के उदेश्य को लेकर उनकी टीम हांसी पेटवाड़ रोड़ पर गश्त कर रही थी। जब उनकी टीम जमावड़ी बस स्टैंड पर पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि कुंभा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है और वो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और तुरंत ही कुंभा गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंची। पुलिस को देखकर एक युवक वापस मुड़कर जाने लगा। युवक पर पुलिस की नजर पड़ गई और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए से मेल खाता हुआ पाया गया। पुलिस ने युवक को काबू किया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से बरामद पिस्तौल व कारतूसों को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ निवासी सिकेंद्र उर्फ भोलू पुत्र सतबीर के रूप में बताई। सीआईए पुलिस टीम युवक को लेकर सदर थाना हांसी पहुंची और युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस युवक से पूछताछ करने में लगी हुई है कि वो ये अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस कहां से लेकर आया था और किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुम रहा था।

 

You Might Also Like

Leave a Comment