Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में युवक पर हमला, बचाने आई बुजुर्ग दादी पर भी लठ से वार

0 minutes, 9 seconds Read

Hansi के ढ़ाणा खुर्द गांव में घर में घुसकर हमला, दादी पोता घायल

Hansi News : हांसी के नजदीकी गांव ढ़ाणा खुर्द में आधी रात को घर में घुसकर एक युवक और उसकी दादी पर हमलावरों में हमला कर दिया। इस मामले में दादी पोता गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उनके गंदे हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Attack inside house in Dhana Khurd village of Hansi

हांसी सदर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव ढ़ाणा खुर्द निवासी दीपक ने बताया कि वो 20 जून अपने परिजनों के साथ अपने घर में सो रहा था। वो अलग कमरे में था और उसके परिजन अलग रुम में सोए हुए थे। रात करीब 1:30 बजे मोनू पंडित और साहिल यादव उसके घर में घुस गए। उसको कमरे में सोते देख उन्होंने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन उठकर आए तो हमलावर भागने लगे कि उनके रास्ते में उसकी दादी सुरसती आ गई। जिस पर साहिल यादव और मोनू पंडित ने डंडे से वार कर दिया। जिसके कारण उसकी दादी भी घायल हो गई। ( Hansi crime News in Hindi )

 

दीपक ने बताया कि उसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल हिसार रेफर कर दिया, परंतु हिसार से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन उसके परिजन उन्हें उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। ( Latest Hisar crime News in Hindi )

 

झगड़े की ये वजह बताई

दीपक ने बताया कि उसकी दोस्ती अनिकेत से है। उसके दोस्त अनिकेत के साथ जमवाड़ी गांव के रहने वाले साहिल यादव से झगड़ा हो गया था। वह अपने दोस्त के विवाद को सुलझाने के लिए साहिल यादव के दफ्तर में गया था लेकिन वह वहां पर नहीं मिला। उसके बाद उसके मोबाइल फोन पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह कुछ दिनों के लिए अपने घर से बाहर चला गया और जब 19 जून को अपने घर लौटा तो अगले ही दिन रात के समय उसे पर घर में घुसकर हमला किया गया है। ( Latest Hisar Evening News )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer