Bhaini Amirpur chori narnaund News
Narnaund News: नारनौंद थाना क्षेत्र के गांव भैणी अमीरपुर में अज्ञात चोर एक घर की ग्रिल तोड़कर मकान में घुस गए और मकान से हजारों रुपए की नगदी वह जेवरात चोरी करके फरार हो गए। जिस समय चोरी हुई उसे समय परिवार के सदस्य घर के दूसरे कमरे में सोए हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव भैणी अमीरपुर निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसका मकान गांव भैणी अमीरपुर स्थित पुराने बालाजी ईंट भट्ठे के नजदीक है। वह हर रोज की तरह 13 मार्च को अपने परिजनों के साथ रात को खाना खाकर मकान के एक कमरे में सो गया था। सुबह जब उनकी आंख खुली तो मकान के दूसरे कमरे की जाली और ग्रिल टूटी हुई मिली। जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वहां पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। ( Latest News Hansi )

शिकायतकर्ता नरेंद्र ने बताया कि जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो सामने आया कि घर से 40 हजार की नगदी और चांदी के छेलकड़े, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, चेन, जेवरात गायब हैं। नरेंद्र ने बताया कि परिवार की किसी सदस्य को चोरी की भनक तक नहीं लगी। उन्हें शक है कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सो रहे उसके और उसके परिजनों के ऊपर अज्ञात चोरों ने किसी केमिकल का छिड़काव कर दिया जिससे उनकी आंख नहीं खुली। ( House chori News Today )

नारनौंद थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता नरेंद्र की शिकायत पर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया और शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। नरेंद्र के मकान में चोरी की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि जिस कमरे में नरेंद्र का परिवार सो रहा था ठीक उसके लगता दूसरे कमरे में चोरी किया वारदात घटित हुई है।