Indus mobile Tower copper cable chori in Hisar News
Hisar News Today: हिसार में मोबाइल टावर से कॉपर केबल चोरी करने का मामला सामने आया है। बरवाला थाना पुलिस में मोबाइल टावर से केबल चोरी करने के मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस पूछताछ के दौरान हांसी में धोखाधड़ी करने के मामले का खुलासा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राप्त जानकारी के अनुसार आर.एस. सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी सुपरवाइजर संदीप कुमार निवासी हाउजिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा रोड हिसार की शिकायत पर गांव सुलखनी स्थित इंडस कंपनी के मोबाइल टावर से कॉपर केबल चोरी होने के संबंध में थाना बरवाला में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि टावर से करीब 40 मीटर कॉपर केबल तथा डबल कोर कॉपर RRU केबल के 45-45 मीटर (कुल 90 मीटर) के 2 पीस चोरी हुए हैं। ( Barwala News Today )
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बरवाला पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम उर्फ लालू पुत्र राजबीर निवासी गांव सुलखनी जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि हांसी साइबर थाना में आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है जिसकी जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।











