bilaspur tawdu road accident
गुरूग्राम में ड्यूटी से लौट रहे तीन युवकों को गाड़ी ने कुचला, दो की मौके पर मौत
हरियाणा के गुरूग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बिलासपुर क्षेत्र के तावड़े रोड ई-कॉम वेयरहाउस के 3 कर्मचारियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसके कारण दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
Bilaspur Tawdu Road Accident की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। यह हादसा शनिवार की देर रात का बताया जा रहा है। इस हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान तावड़ू क्षेत्र के गांव जौरासी निवासी पंकज व मोहित के रूप में हुई है। जबकि उनका घायल साथी मुकुल भी जौरासी गांव का ही रहने वाला है।
Gurugram Warehouse Accident ( ई-कॉम लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस हादसा )
मिली जानकारी के मुताबिक गुरूग्राम के तावड़े रोड स्थित ई-कॉम लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस के तीन कर्मचारी शनिवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी खत्म कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। घर जाने के लिए तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे कि तभी तावड़े रोड की साइड से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और तीनों को सीधी टक्कर मार दी।
गाड़ी की टक्कर इतनी तेज बताई जा रही है कि तीनों युवक हवा में उछल गए और काफी दूर जाकर गिरे। गिरते ही तीनों युवक खून से लथपथ हो गए। सड़क पर हादसा होते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों व वेयरहाउस के कर्मचारियों ने घायलों को तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया और एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी।
जब वेयरहाउस के कर्मचारी और राहगीर तीनों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद पंकज व मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुकुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दाखिल करके उसका उपचार शुरू कर दिया। उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
तावड़े रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
इस संबंध में बिलासपुर थाना प्रभारी ने बताया कि वेयरहाउस के बाहर तावड़े रोड हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया।










