---Advertisement---

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Breaking News Hisar: सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस ने घेरा, जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को लगी गोली; एक अन्य आरोपी राउंड अप

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बीती रात साउथ बायपास पर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस पुलिस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

अर्बन एस्टेट फायरिंग में मुठभेड़, दो बदमाश घायल

हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में CIA हिसार ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की तलाश के दौरान सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। ( Hisar encounter news today )

पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा एवं बचाव में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दो आरोपियों को फायर आर्म्स से चोटें आई हैं। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है।

घायल आरोपियों की पहचान:

  1. राहुल उर्फ मुखिया पुत्र गंगाराम, निवासी बराह, बिहार
  2. अंकित पुत्र दलीप निवासी न्यू मॉडल टाउन हिसार।

के रूप में हुई है।

इसके अलावा पुलिस ने शिव कुमार पुत्र गंगाराम, निवासी बराह, बिहार को भी राउंड अप किया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।

CIA हिसार पुलिस टीम ने की कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई DSP क्राइम कमलजीत एवं CIA हिसार प्रभारी PSI करण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से संबंधित अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार

अर्बन एस्टेट क्षेत्र में फायरिंग के इस मामले में हिसार पुलिस द्वारा पहले ही तीन आरोपियों को FIR नंबर 262 में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के घायल होने तथा एक अन्य आरोपी के राउंड अप किए जाने से मामले में पुलिस की कार्रवाई और आगे बढ़ी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer