आयोजक हरियाणा की साइकलिस्टो का महिला लीग में रहा दबदबा

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Cyclists from organiser Haryana dominated the women’s league

ओलंपिक में पदक लाने के लिए साइकिलिस्ट बहा रहे है पसीना :मेहनत मनिंदर पाल सिंह

Haryana sports News : गोहाना सोनीपत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर शुरू हुई महिला साइकलिंग लीग का समापन हो गया समापन के मौके पर भारतीय साइकलिंग महासंघ के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने साइकिलिंग लीग स्थापित करके खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत की साइकलिंग रैंकिंग में सुधार आया है और आने वाले समय में हमारे देश के साइकिलिस्ट ओलंपिक में पदक लाएगें। उसके लिए तैयारी चल रही है। मेहनत करते हुए अपना पूरा समय खिलाड़ी पसीना बहाने का काम कर रहे हैं ताकि देश के लिए पदक आए उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे रैंकिंग में सुधार हुआ है और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक ला रहे हैं ।नॉर्थ इंडिया सचिव एवं हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी और कहां खिलाड़ियों के मेहनत की बदोलत ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश के खिलाड़ी अपना लोहा मनवा रहे हैं। इस प्रतियोगिताओं में
सब जूनियर वर्ग की लड़कियों के 10 किलोमीटर किलोमीटर मार्श स्टार्ट में पंजाब की अंजलि जाखड़ ने स्वर्ण पदक हासिल किया तो वही हरियाणा की एंजल राणा ने रजत तथा हरियाणा की ही शगुन ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग की लड़कियों में पंजाब की हर्षिता ने स्वर्ण झारखंड की संतोषी ने रजत तथा हरियाणा की वंशिका ने कांस्य पदक जीता।महिला वर्ग के 50 किलोमीटर मार्श स्टार्ट में उड़ीसा की स्वाति सिंह महाराष्ट्र की सिया लालवानी ने रजत तथा हरियाणा की पारुल ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर वर्ग की लड़कियों के 10 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में पंजाब की अंजली राणा ने 15:43:851 मिनट का समय लेकर स्वर्ण हरियाणा की एंजेल राणा ने 16:56:562 मिनट का समय लेकर रजत तथा हरियाणा की ही संदीप ने 17: 10:179 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।जूनियर वर्क की लड़कियों में क्योंकि 15 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में पंजाब की हर्षिता जाखड़ ने 19 :51:342 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक हरियाणा की भूमिका ने 19:51:570 मिनट का समय लेकर रजत तथा कर्नाटक की अनुपमा ने 20:41:757 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

महिला वर्ग के 20 किलोमीटर टाइम ट्रायल में हरियाणा की पारुल 32:55:920 मिनट का समय लेकर स्वर्ण सिया लालवानी ने 33:04:225 मिनट का समय लेकर रजत तथा कविता ने 37:02:944 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।इस मौके पर आब्जर्वर के रूप में भारतीय खेल प्राधिकरण के कुलदीप सिंह वडैच तथा सोनम सिंह प्रशिक्षक सतविंदर सिंह जोगेंद्र सिंह अशोक कुमार निर्मल सिंह राजेंद्र कुमार सुनील कुमार पंजाब सिंह पवन कुमार नेहा आदि मोजूद रहे हैं।


Discover more from Abtak Haryana News - हरियाणा की ताजा खबरें - Latest News HR

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Abtak Haryana News - हरियाणा की ताजा खबरें - Latest News HR

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading