Verification: eefe237ed2c24d7f

Rakhigadhi Mahotsav की तैयारियां शुरू : सरस्वती घाटी सभ्यता के रहस्य और इतिहास : DC ने किया टीलों का दौरा

0 minutes, 10 seconds Read

सरस्वती घाटी सभ्यता की झलक Rakhigadhi mahotsav : Sindhu Saraswati ghati sabhyata

26,27 व 28 दिसंबर को होगा Rakhigadhi mahotsav का आयोजन : उपायुक्त महेंद्र पाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News : सिंधु सरस्वती घाटी सभ्यता की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 26, 27 तथा 28 दिसंबर को तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव ( Rakhigadhi mahotsav ) का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल तथा पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने समारोह स्थल का निरीक्षण दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण से पहले उपायुक्त ने राखीगढ़ी संग्रहालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर महोत्सव से संबंधित तमाम आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान आने वाले पर्यटकों व आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने महोत्सव में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को लेकर अधिकारियों की ड्यूटियां भी निर्धारित की और इसे पूरी करते हुए कर्तव्य निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए।

Rakhigadhi Mahotsav की तैयारियां शुरू : सरस्वती घाटी सभ्यता के रहस्य और इतिहास : DC ने किया टीलों का दौरा
सरस्वती घाटी सभ्यता के रहस्य और इतिहास


उपायुक्त ने बताया कि राखीगढ़ी महोत्सव के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी, खिलाड़ी तथा कलाकार अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। महोत्सव में इतिहास, पुरातत्व, लोक संस्कृति, लोक नृत्य, संगीत, तथा पारंपरिक खेलों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि आम जन को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से उपलब्ध करवाई जा सके।

 


बैठक के उपरांत उपायुक्त महेंद्र पाल तथा पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने टीलों का भी अवलोकन निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यातायात प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 


प्रशासनिक अधिकारियों ने उपायुक्त महेंद्र पाल को भरोसा दिलाया कि राखीगढ़ी महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएंगी, ताकि यह आयोजन क्षेत्र की पहचान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके।

 


इस दौरान नारनौंद उपमंडल के एसडीएम विकास यादव ने बताया कि राखीगढ़ी महोत्सव को लेकर तैयारिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में कृत्रिम टीला भी तैयार किया जाएगा। यहां बच्चे स्वयं उत्खनन का कार्य करके देख सकेंगे।

 

 

सिंधु घाटी सभ्यता तथा यहां उत्खनन के दौरान प्राप्त वस्तुओं की जानकारी पर्यटकों को उपलब्ध करवाने के लिए गाइड भी तैयार किया जा रहे हैं। हांसी के एसडीएम राजेश खोथ, बरवाला के एसडीएम वेद प्रकाश बेनीवाल, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग से बनानी भट्टाचार्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, राखीगढ़ी गांव के सरपंच तथा कई स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सरस्वती घाटी सभ्यता की झलक Rakhigadhi mahotsav : Sindhu Saraswati ghati sabhyata
टीलों का अवलोकन निरीक्षण करते उपायुक्त महेंद्र पाल तथा पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer