---Advertisement---

हिसार, जींद और फतेहाबाद में छीना झपटी की वारदातों को दिया अंजाम, बरवाला पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Incidents of snatching were committed in Hisar, Jind and Fatehabad, Barwala police arrested three

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोने का कड़ा और अंगूठी छीनने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरवाला पुलिस ने बरवाला बस स्टैंड के पास एक महिला से सोने का कड़ा और अंगूठी छीनने के मामले में 3 आरोपिलुहारी राघो निवासी बलबीर, कुलदीप और बंटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर एक को पुलिस रिमांड कर लिया है जबकि दो को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं।

उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बरवाला निवासी एक महिला ने तीन व्यक्तियों द्वारा उसके हाथ से सोने का कड़ा और अंगूठी छीनने के बारे शिकायत दी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 अक्टूबर को वह बस स्टैंड से अपने घर जा रही थी कि एक मोटोसाइकिल पर बैठे युवक ने उससे बैंक का पता पूछा जिस पर उसने कहा कि उसे नहीं पता। उसी समय एक और युवक वहां आ गया और दोनों ने उसे पकड़ कर एक तीसरे व्यक्ति ने उसके हाथ से सोने का कड़ा और अंगूठी छीन ली व शोर मचाने पर मोटरसाइकिल पर सवार हो धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना बरवाला में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी बलबीर, कुलदीप और बंटी रिश्ते में सगे भाई है।

पुलिस जांच में सामने आया उपरोक्त आरोपी छीना झपटी की वारदाते करते है। इन्होंने हांसी, जींद, फतेहाबाद और आजाद नगर में भी छीना झपटी की वारदाते की है। आरोपी बंटी को आगामी पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है व बलबीर और कुलदीप को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग दो मोटरसाइकल बरामद की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer