Dera Pramukh Ram Rahim Parole August 2025
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां (Dera Pramukh Ram Rahim Parole ) मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गए हैं। राम रहीम को अगस्त के महीने में 40 दिन की पैरोल मिली है। 15 अगस्त को राम रहीम का 58 वां जन्मदिन है और उसके अनुयाई अपने गुरु के जन्मदिन को पौधारोपण करके मानते हैं। अगस्त के महीने में अपने गुरु को रिहा होने की सूचना मिलते ही डेरा प्रेमियों में खुशी का आलम छा गया। डेरा प्रेमी गुनगुना रहे हैं कि दुखों का अंधेरा दूर हुआ सतगुरु प्यारा आ गया। अब देखना होगा कि डेरा प्रमुख 15 अगस्त को अपना जन्मदिन किस तरीके से मानता है क्योंकि उनके जन्मदिन पर देश-विदेश से लाखों की तादात में श्रद्धालु Dera Sacha Sauda Sirsa मुख्यालय पहुंचते हैं।
डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से रिहाई के बाद पहुंचे शाह सतनाम सिंह जी धाम

रोहतक की सुनारिया जेल से मंगलवार की सुबह लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकाला और सिरसा की तरफ रवाना हो गया तब जाकर एहसास हुआ कि इस काफिले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था और वह एक बार फिर अगस्त के महीने में पैरोल पर बाहर निकल आया है। डेरा प्रमुख (Dera Pramukh Ram Rahim Parole ) को 5 अगस्त 2025 में 14वीं बार पैरोल मिली है। मंगलवार की अल सुबह ही सिरसा डेरा से दो बुलेट प्रूफ लग्जरी गाड़ियों सहित सुरक्षा बलों के साथ काफिला डेरा प्रमुख को लेने के लिए रोहतक सुनारिया दिल पहुंच गया था।

मंगलवार की सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद Dera Pramukh Ram Rahim Parole मिलने के बाद करीब 6 बजे राम रहीम का काफिला सुरक्षा के लिए रोहतक सुनारिया जेल से रवाना हो गया। रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर और आगे से आगे पुलिस की पायलट गाड़ी राम रहीम के काफिले को रास्ता दिला रही थी ताकि कहीं पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।
सतगुरु के आने की खुशी में सजा डेरा सच्चा सौदा
जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां का काफिला सिरसा जिले के सिकंदरपुर से निकलकर बजेकां से नेजिया खेड़ा की तरफ मुड़ा तो डेरा के खेतों में सेवा कर रहे उनके श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल छा गया। रोहतक की चुनरिया जेल से निकलने के बाद राम रहीम सीधे शाह सतनाम सिंह जी धाम के तेरा आवास पहुंचे। जहां पर पहले ही Dera Pramukh Ram Rahim Parole पर आने की तैयारी की जा चुकी थी। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के बाहर आने को लेकर डेरे को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेने पहुंचा
40 दिन की पैरोल मिलने के बाद 5 अगस्त को सुनारिया जेल से सुबह करीब साढ़े 6 बजे गुरमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना हुआ। उसका लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला था, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाड़ियों के काफिले से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा पहुंचा। 14वीं बार जेल से राम रहीम को 40 दिन पैरोल पर बाहर निकल आया है। राम रहीम इस बार उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं गया, बल्कि वह सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा।
अब तक डेरा प्रमुख राम रहीम इन तारीखों को आया जेल से बाहर
24 अक्टूबर 2020:
राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली।
21 मई 2021:
मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई।
7 फरवरी 2022:
परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली।
जून 2022:
30 दिन की पैरोल मिली। यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया।
14 अक्टूबर 2022:
राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई। वह बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए।
21 जनवरी 2023:
40 दिन की पैरोल मिली। वह शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया।
20 जुलाई 2023:
30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।
21 नवंबर 2023:
राम रहीम 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया।
19 जनवरी 2024:
50 दिन की फरलो पर बाहर आया था।
13 अगस्त 2024:
हरियाणा पुलिस की सुरक्षा के बीच 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया।
2 अक्टूबर 2024:
राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली। रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया गया।
28 जनवरी 2025:
गुपचुप तरीके से जेल से बाहर आया। उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी। इस दौरान 10 दिन सिरसा डेरे और 20 दिन बागपत के आश्रम में काटे।
9 अप्रैल 2025:
21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया।
5 अगस्त 2025:
40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।
Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.