---Advertisement---

Kalanwali News : देसुमलकाना में लाइनमैन की करंट लगने से मौत, लाइन पर काम करते हुए दस दिन में दूसरी घटना

Follow Us
---Advertisement---

Kalanwali Desumalkana Lineman died due to electric shock

Kalanwali News : कालांवाली क्षेत्र के गांव देसुमलकाना में मेन लाइन पर कार्य कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। एक सप्ताह में बिजली विभाग में दूसरी बड़ी घटना है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय दलबीर सिंह निवासी कालांवाली के रूप में हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार Kalanwali area Gaon देसुमलकाना में मेन लाइन के कुछ हिस्से में फाल्ट था। जिसे ठीक करने के लिए एसडीओ ने फोरमैन के साथ लाइनमैन दलबीर की डयूटी लगा दी। उन्होंने बताया कि मेन लाइन की केबल को काटने के लिए बिजली घर से लाइन बंद करवाकर जम्पर काट दिया था। केबल काटने के बाद दोबारा से लाइट चलवा दी गई।

जैसे ही लाइनमैन ने लाइन पर काम शुरू किया तो जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से लाइनमैन दूर जा गिरा और घायल हो गया। मौके पर गांव वासियों द्वारा Kalanwali City के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई बलवंत सिंह के बयान पर कारवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विभाग के जेई कुलवंत ने बताया कि हमारे 2 लड़के लाइन पर काम कर रहे थे। दलबीर सिंह की ड्यूटी नहीं थी। लेकिन दलबीर उनके पास खड़ा था।

इस सम्बंध में Kalanwali bijali Nigam के एसडीओ विक्रमजीत सिंह ने कहा कि फोरमैन को सैफ्टी को लेकर परमिट के लिए कहा गया था। बिना परमिट लाइनों पर काम करने से घटना घटित हुई है। दलबीर को फोरमैन के साथ लाइन ठीक करने के लिए मैंने भेजा था।

  • एसडीओ विक्रमजीत सिंह।

27 जुलाई को असीर खोखर लाइन पर काम करते समय लाइनमैन गुरविंदर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई थी। अभी तक मृतक गुरविंदर की रस्म पगड़ी हुई भी नहीं थी कि दूसरी बड़ी घटना हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

डबवाली में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer