---Advertisement---

Dera Pramukh Ram Rahim Parole : राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, पैरोल के दौरान रहेंगे इस डेरे में

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Dera Pramukh Ram Rahim Parole August 2025

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां (Dera Pramukh Ram Rahim Parole ) मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गए हैं। राम रहीम को अगस्त के महीने में 40 दिन की पैरोल मिली है। 15 अगस्त को राम रहीम का 58 वां जन्मदिन है और उसके अनुयाई अपने गुरु के जन्मदिन को पौधारोपण करके मानते हैं। अगस्त के महीने में अपने गुरु को रिहा होने की सूचना मिलते ही डेरा प्रेमियों में खुशी का आलम छा गया। डेरा प्रेमी गुनगुना रहे हैं कि दुखों का अंधेरा दूर हुआ सतगुरु प्यारा आ गया। अब देखना होगा कि डेरा प्रमुख 15 अगस्त को अपना जन्मदिन किस तरीके से मानता है क्योंकि उनके जन्मदिन पर देश-विदेश से लाखों की तादात में श्रद्धालु Dera Sacha Sauda Sirsa मुख्यालय पहुंचते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से रिहाई के बाद पहुंचे शाह सतनाम सिंह जी धाम

Dera Pramukh Ram Rahim Parole : राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, पैरोल के दौरान रहेंगे इस डेरे में
Dera Sacha Sauda Sirsa chief Sant Gurmeet Ram Rahim Singh Insan 58th Birthday

रोहतक की सुनारिया जेल से मंगलवार की सुबह लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकाला और सिरसा की तरफ रवाना हो गया तब जाकर एहसास हुआ कि इस काफिले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था और वह एक बार फिर अगस्त के महीने में पैरोल पर बाहर निकल आया है। डेरा प्रमुख (Dera Pramukh Ram Rahim Parole ) को 5 अगस्त 2025 में 14वीं बार पैरोल मिली है। मंगलवार की अल सुबह ही सिरसा डेरा से दो बुलेट प्रूफ लग्जरी गाड़ियों सहित सुरक्षा बलों के साथ काफिला डेरा प्रमुख को लेने के लिए रोहतक सुनारिया दिल पहुंच गया था।

 

Dera Pramukh Ram Rahim Parole : राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, पैरोल के दौरान रहेंगे इस डेरे में
Dera Sacha Sauda Sirsa chief Sant Gurmeet Ram Rahim Singh Insan live satsang

मंगलवार की सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद Dera Pramukh Ram Rahim Parole मिलने के बाद करीब 6 बजे राम रहीम का काफिला सुरक्षा के लिए रोहतक सुनारिया जेल से रवाना हो गया। रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर और आगे से आगे पुलिस की पायलट गाड़ी राम रहीम के काफिले को रास्ता दिला रही थी ताकि कहीं पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

 

 

सतगुरु के आने की खुशी में सजा डेरा सच्चा सौदा 

जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां का काफिला सिरसा जिले के सिकंदरपुर से निकलकर बजेकां से नेजिया खेड़ा की तरफ मुड़ा तो डेरा के खेतों में सेवा कर रहे उनके श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल छा गया। रोहतक की चुनरिया जेल से निकलने के बाद राम रहीम सीधे शाह सतनाम सिंह जी धाम के तेरा आवास पहुंचे। जहां पर पहले ही Dera Pramukh Ram Rahim Parole पर आने की तैयारी की जा चुकी थी। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के बाहर आने को लेकर डेरे को दुल्हन की तरह सजाया गया है।‌

 

लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेने पहुंचा

40 दिन की पैरोल मिलने के बाद 5 अगस्त को सुनारिया जेल से सुबह करीब साढ़े 6 बजे गुरमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना हुआ। उसका लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला था, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाड़ियों के काफिले से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा पहुंचा। 14वीं बार जेल से  राम रहीम को 40 दिन पैरोल पर बाहर निकल आया है। राम रहीम इस बार उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं गया, बल्कि वह सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा।

 

अब तक डेरा प्रमुख राम रहीम इन तारीखों को आया जेल से बाहर

24 अक्टूबर 2020:

राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली।

21 मई 2021:

मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई।

7 फरवरी 2022:

परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली।

जून 2022:

30 दिन की पैरोल मिली। यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया।

14 अक्टूबर 2022:

राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई। वह बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए।

21 जनवरी 2023:

40 दिन की पैरोल मिली। वह शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया।

20 जुलाई 2023:

30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।

21 नवंबर 2023:

राम रहीम 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया।

19 जनवरी 2024:

50 दिन की फरलो पर बाहर आया था।

13 अगस्त 2024:

हरियाणा पुलिस की सुरक्षा के बीच 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया।

2 अक्टूबर 2024:

राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली। रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया गया।

28 जनवरी 2025:

गुपचुप तरीके से जेल से बाहर आया। उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी। इस दौरान 10 दिन सिरसा डेरे और 20 दिन बागपत के आश्रम में काटे।

9 अप्रैल 2025:

21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया।

5 अगस्त 2025:

40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer