WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हिसार में दूध पीती बच्चियों को छोड़ गई मां गई मायके, मामला दर्ज

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

mother left her milk-fed girls and went to her parents’ home


 

हरियाणा न्यूज हिसार : एचटीएम थाना एरिया में एक पति अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर थाने पहुंचा। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी सात महीने और ढाई साल की दूध पीती दो बच्चियों को छोड़कर अपने मायके चली गई। इतना ही नहीं वो तीनों बाप-बेटियों को जान से मारने की धमकी भी दे चुकी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत मामला दर्ज किया है। ( Hisar crime news today )

हिसार के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करनाल निवासी महिला से जून 2020 में हुई थी। उसकी एक ढाई साल और दूसरी सात महीने की दो बेटियां है। जब से बेटियां हुई है तभी से उसकी पत्नी का उनके साथ दुर्व्यवहार करती है। उन्हें जान से मारने की कोशिश करती है। आरोप है कि उसकी पत्नी उसे और उसकी बेटियों को खाना पीना भी नहीं देती है। अगर वो खुद भी बनाकर खाने की कोशिश करता है तो झगड़ा करती है। वह बार बार तलाक की मांग करती है। तलाक नहीं देने पर जान से मारवाने की धमकी देती है। अब उसकी पत्नी दोनों बच्चियों को छोड़कर अपने मायके चली गई है। ( Hisar ki taaja khabar )

Leave a Comment