WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

DJ लड़ाई का घर : जन्मदिन पार्टी में फौजी का तांडव ; सिर में गोली लगने से महिला की मौत

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

DJ Battle House: Army’s orgy at birthday party

DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद, एक महिला की मौत, दर्जनभर घायल

जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए खूनी खेल में अस्त्राग्रस्त कार। 

हरियाणा न्यूज पलवल : बड़े बुजुर्ग हमेशा ही कहते आ रहे हैं कि शादी व पार्टियों में डीजे पर अकसर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। इसलिए बुजुर्ग डीजे को लड़ाई का घर कहते हैं। पलवल में बच्ची के  जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और एक रिटायर्ड फौजी पर आरेप लगाया जा रहा है कि उसने घर में घुसकर एक महिला के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि फौजी के तांडव से जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में गहनता से जांच करने में जुुटी हुई है। Palwal Women Murder News Today

जन्मदिन पार्टी के खूनी खेल की सीसीटीवी फुटेज।

पीडि़त परिवार की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमलाकर दिया। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं फौजी द्वारा चलाई गई गोली लगने से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आई महिला की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा ैकि आरोपितों ने उनके घर में गाड़ी, बाईक सहित घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को फरीदाबाद व पलवल के अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। घटना पलवल के छज्जू नगर ईलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Palwal Haryana Murder Case

हरियाणा में जन्मदिन पार्टी पर खूनी खेल का सीसीटीवी फुटेज। 

मिली जानकारी के मुताबिक छज्जू नगर ईलाके में रहने वाले अजय कुमार की एक साल की बेटी दिवांशी का बुधवार को पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा था। जन्मदिन की इस पार्टी में रिश्तेदारों सहित जान पहचान के काफी लोग आए हुए थे। पार्टी में डीजे पपर गाने बजाए जा रहे थे कि उसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला रिटायर्ड फौजी केशव वहां पर आ गया और डीजे बंद करने के लिए कहने लगा। Haryana News Palwal Today

अजय के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि केशव वहां पर आकर जब गाली गलौच कर रहा था तो उसे ऐसा करने से रोकते हुए उसे शांत कर घर भेज दिया। कुछ समय के बाद केशव, नेत्रपाल,, चंद्रपाल, मुकेश, दीपक, नरेश, मनीष, मोनू, मोंटू, सत्यप्रकाश, पृथ्वी, जीतू, अतुल, राजबीर, जगत व उसके परिवार की महिलाओं के साथ बंदूध व लाठी-ठंडों, लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी से लेस होकर उनके घर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वहां पर अफरा तफरी मच गई और गोली चला दी। Palwal Crime News Today

जिससे जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आई अजय की बुआ गांव पृथला निवासी सुमरन के सिर में गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि उसके बाद भी आरोपितों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वहां पर मौजूद अजय के परिजनों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से उनको पीटना शुरू कर दिया। बड़ी मुश्कील से वो उनके चुंगल से निकले और गंभीर रूप से घायल सुमरन को फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं हमले में घायल अन्य लोगों को भी अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलोंम ें अजय, नमृता, पूनम, जितेन्द्र, पवन सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। Haryana News Palwal Today

पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया कि उन पर हमला करने के बाद भी पड़ोसियों ने उनके घर में खड़ी कार, बाईक व घर के अन्य जरूरी सामान पर लाडी-डंडों, रॉड व कुल्हाड़ी मार मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कई महिलाओं ने अपने घर मे ंछिपकर अपनी जान बचाई। ये पूरा घटनाक्रम वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि केशव ने पिछला पंचायती चुनाव लड़ा था और वो चुनाव हार गया था। केशव अपनी हार के लिए अजय के परिवार को जिम्मेवार मानता है और उनसे तब से ही रंजिश रखे हुए है। केशव ने जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाने को लेकर किए झगड़े को खूनी खेल में बदल दिया। Haryana Crime News Today in Hindi


Read More Latest News Today

Leave a Comment