Verification: eefe237ed2c24d7f

1800 रुपए का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ बलेनो कार चालक, फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा आरोपी

0 minutes, 3 seconds Read

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुलझाया मामला

फतेहाबाद समाचारबलेनो कार में पेट्रोल पंप से ₹1800 का पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने के मामले का फतेहाबाद पुलिस ने खुलासा करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति बलेनो कार नंबर DL-6CR-1741 भी बरामद कर कब्जे में लिया गया।


  फतेहाबाद शहर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रा ने बताया कि आनंद फ्यूल्स पेट्रोल पंप, राष्ट्रीय राजमार्ग-09, आर्यन स्कूल के निकट, फतेहाबाद पर कार्यरत सेल्समैन सम्पत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव पालसर ने शिकायत दी थी कि 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे एक कार चालक अपनी गाड़ी में ₹1800 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गया। ( Fatehabad petrol pump Fraud Case )


शिकायत के आधार पर फतेहाबाद शहर थाना में मुकदमा नंबर 316, दिनांक 21.07.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 316(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन संबंधी जानकारी तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए जयशीव शर्मा पुत्र आनंदस्वरूप शर्मा निवासी 805/17, राधा नगर, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति बलेनो कार को कब्जे में लिया गया ।आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer