Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News: फूफा ने बनाया प्रॉपर्टी में सांझेदार, साले के लड़के ने किया प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास

0 minutes, 3 seconds Read

Jind property fraud Case update    

Jind News Today: जींद में एक व्यक्ति ने अपने साले को लड़के को प्रॉपर्टी में साझेदारी बना दिया। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके साल के लड़के ने उसकी प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास किया। जींद पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसके साल और साल के बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू करदी है।

हिसार निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पालिका बाजार में दुकान नंबर 8ए व 8 एच है। दोनों दुकानों को उन्होंने पहले किराए पर ले रखा था। बाद में उन्होंने उक्त दोनों दुकानों को खरीद लिया था। उसके साले का लड़के को उसने अपने इस व्यापार में हिस्सेदार बनाकर काम को जारी रखा। जिसकी लिखित पार्टनरशिप भी हुई। इस व्यापार में उसका हिस्सा 25 प्रतिशत और उसके साले के लड़के का हिस्सा 75 प्रतिशत सांझेदारी तय हुआ। उसके साले के लड़के ने उसकी पीछे वाली दुकान को दुकान नंबर 9एच के साथ मिलाना शुरू कर दिया है, जबकि उसे इस बात का कोई अधिकार नहीं है।

राजेंद्र का यह भी आरोप है कि 1 अप्रैल, 2025 से उसके साले के लड़के ने कोई हिसाब नहीं किया है। इस पूरे मामले में उसके साले के लड़के और उसके बेटे की मिलीभगत है। दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर ही उसके साथ में उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में थाना शहर जींद पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts