Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में दर्दनाक हादसा: साइकिल सवार बच्चे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत

0 minutes, 1 second Read

Hansi Accident News Today      

मंगलवार की दोपहर को हांसी में दर्दनाक हादसा हो गया। 11 वर्षीय बच्चा साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था कि पीछे से आई ट्रैक्टर में उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बच्चा सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।

कुंदनापुर रोड़ एक्सीडेंट में बच्चे की मौत 

परिजनों के मुताबिक हांसी में मंगलवार के दोपहर को करीब 4 बजे 11 वर्षीय विनय किसी काम से जींद रोड़ पर स्थित एक दुकान पर गया था। जब वह कुंदनापुर रोड़ पर पहुंचा तो पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और कुचल दिया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चा चौथी कक्षा का छात्र था और वह दो भाई थे जिनमें से वह छोटा था।

screenshot 2026 0721 1932324000244884885857818

मृतक बच्चा विनय हांसी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। हांसी पुलिस को डायल 112 पुलिस टीम से सूचना मिली तो हांसी अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts