Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद भिवानी रोड़ पर हादसा, भकलाना मोड़ Accident में बाइक सवार की मौत, पोते के जन्म की खुशी मातम में बदली

0 minutes, 3 seconds Read

Jind Bhiwani road accident ine bakalana moad

पोते के जन्म की खुशी में न्योता देने निकले दादा की सड़क हादसे में मौत

Accident: पोता होने की खुशी में सवामणि कार्यक्रम का न्योता देने निकले दादा की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में जहां नए मेहमान के आगमन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं एक तेज रफ्तार कार ने उन खुशियों को मातम में बदल दिया। जींद भिवानी रोड़ पर हादसा भकलाना मोड़ के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोते के जन्म की खुशी में सवामणि का आयोजन

पुलिस को दिए बयान में बास आजमशाहपुर निवासी सत्यवान ने बताया परिवार में अनिल के पोते के जन्म की खुशी में मंगलवार को सवामणि का आयोजन होना था। इसी कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए सोमवार रात करीब नौ बजे अनिल अपनी बाइक पर गांव भकलाना और उगालन की ओर जा रहे थे। सत्यवान और उनका भतीजा पवन भी दूसरी बाइक पर उनके पीछे चल रहे थे। ( Hansi News Today )

भकलाना मोड़ के पास हादसा

भकलाना मोड़ से कुछ पहले जींद की ओर से आ रही एक आल्टो कार तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आ गई और अनिल की बाइक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से अनिल सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक कुछ दूरी पर कार रोकने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल अनिल को नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि सत्यवान की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts