WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hansi News: परिजनों को सोता छोड़ घर से युवती लापता, नहीं लगा कोई सुराग

By sunilkohar

Published On:

Hansi News: परिजनों को सोता छोड़ घर से युवती लापता, नहीं लगा कोई सुराग

---Advertisement---

भाटला गांव से युवती लापता

 

Hansi News : हांसी जिले के गांव भाटला से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, युवती रात को बिना किसी को बताए घर से चली गई। सुबह उठने पर वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।


 

भाटला पुलिस चौकी को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि वे छह भाई-बहन हैं। उसकी छोटी बहन घर पर ही रहती थी। रात को सभी परिजन खाना खाने के बाद अपने-अपने बिस्तर पर सो गए थे। सुबह जब उनकी आंख खुली तो उसकी छोटी बहन अपने बिस्तर से गायब मिली।

परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि उसकी बहन 9 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए चली गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

हांसी सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment