WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

बरवाला में सड़क हादसा: मृतक की पहचान नहीं, पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया

By sunilkohar

Published On:

बरवाला में दर्दनाक हादसा

---Advertisement---

बरवाला में डंपर की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, चालक फरार

नए बस स्टैंड के सामने शराब ठेके के पास हादसा, पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर जांच शुरू की

हरियाणा न्यूज । हिसार जिले के बरवाला शहर में वीरवार शाम एक सड़क हादसे में करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। नए बस स्टैंड के सामने शराब ठेके के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक ने साधु जैसा लिबास पहना हुआ था, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।


 

बरवाला के नए बस स्टैंड के सामने हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा वीरवार शाम बरवाला के नए बस स्टैंड के ठीक सामने स्थित शराब ठेके के पास हुआ। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, सड़क पार कर रहे करीब 55 वर्षीय व्यक्ति को तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वाहन छोड़कर मौके से फरार हुआ चालक

घटना के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

मामले के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन के मालिक के माध्यम से फरार चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment