WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Dabwali News: पथराला में ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

By sunilkohar

Published On:

पथराला के पास ट्रेन हादसे में किसान की मौत

---Advertisement---

बीमारी और कर्ज से था परेशान

बठिंडा जा रही ट्रेन के आगे आने से हुआ हादसा, लोको पायलट घायल किसान को लेकर पहुंचा रेलवे स्टेशन; अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हरियाणा न्यूज | डबवाली: पंजाब के गांव पथराला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को ट्रेन का लोको पायलट कूटी रेलवे स्टेशन तक लेकर पहुंचा। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे डबवाली के उपमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नगेंद्र सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव पथराला, पंजाब के रूप में हुई है।


 

हनुमानगढ़ से बठिंडा जा रही थी ट्रेन

संगत रेलवे चौकी के जांच अधिकारी गगनदीप सिंह के अनुसार, नगेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करता था और उसके पास करीब तीन एकड़ जमीन थी। बताया गया है कि जमीन पर उसके पिता ने कर्ज लिया हुआ था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसके अलावा वह लंबे समय से बीमार भी चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हनुमानगढ़ से बठिंडा की ओर जा रही ट्रेन संख्या 57719 की चपेट में आने से नगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट ने घायल किसान को कूटी, पंजाब के रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया और इसकी सूचना मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट को दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस चालक कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को डबवाली के उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाचा के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई

संगत रेलवे चौकी पुलिस के अनुसार, मृतक के चाचा अवतार सिंह के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।

 

Leave a Comment