https://directads.adclickppc.com/dl/?5c635283-1c15-45a7-91a3-ebfbaf70a9f1

Gohana News Today : चमत्कारी आश्रम के 3 दानपात्रों से 1.25 लाख चोरी

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Gohana chamatkari aashram Chori

Gohana News Today : गोहाना शहर में जींद रोड स्थित चमत्कारी आश्रम की दीवार फांदकर 3 दानपात्रों से करीब सवा लाख रुपए चोरी कर लिए गए। इस घटना को 3 युवकों ने रात के समय अंजाम दिया, जो वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। इसको लेकर आश्रम के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने शहर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Gohana City की सहगल कॉलोनी निवासी राजेश गोयल ने बताया कि वह जींद रोड स्थित चमत्कारी संत चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम का कोषाध्यक्ष है। उसे रविवार सुबह करीब 6 बजे ट्रस्ट के पुजारी देवेंद्र शर्मा ने फोन पर सूचना दी की आश्रम के हॉल में रखे 3 दानपात्रों से रुपए चोरी हो गए हैं।

इस पर वह अपने सहयोगियों के साथ Gohana chamatkari आश्रम में आया। वहां चमत्कारी महाराज के दरबार के सामने रखे दानपात्र और हॉल में रखे अन्य 2 दानपात्रों के ताले टूटे हुए मिले।

 

इस पर उन्होंने आश्रम में लगे सी.सी.टी.वी. की फुटेज देखी तो शनिवार रात करीब 12 बजे 3 युवक दीवार फांदकर Gohana chamatkari आश्रम के अंदर घुसे। उन्होंने मेन गेट का ताला तोड़कर हॉल और दरबार में रखे दानपात्रों से रुपए चोरी किए। इसके बाद वे रुपयों को सफेद कट्टे में डालकर आश्रम के पिछले गेट से जाते हुए दिखाई दिए। इन दानपात्रों से करीब सवा लाख रुपए तक चोरी होने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Related Posts

Leave a Comment

//madurird.com/5/9669889 https://fenoofaussut.net/act/files/tag.min.js?z=9669896

Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading