Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi Court : हांसी में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति, कोर्ट के पीछे पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

0 minutes, 5 seconds Read

Hansi court ke piche fande per latka Mila vyakti

Hansi News : हांसी शहर के सेक्टर 5 स्थित Hansi court के पीछे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद फौरन सिस्टम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक व्यक्ति अपनी सास की अस्थियां गढ़ गंगा में बहाकर देर शाम ही हांसी आया था। पुलिस नंबर तक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हंसी पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिलेगी सेक्टर पांच Hansi court के पीछे एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौक की पुलिस और सिटी थाना पुलिस मुख्य पर पहुंची। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने सिटी थाना प्रभारी सदानंद के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।

मृतक व्यक्ति की पहचान भिवानी जिले के गांव खानक निवासी 50 वर्षीय कश्मीर के रूप में हुई है। कश्मीर पिछले 4 सालों से अपने परिवार सहित Hansi के सेक्टर पांच स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था उसके तीन बेटे और एक बेटी है और बेटी शादीशुदा है। मृतक के बेटे रवि ने बताया कि उसकी नानी की मौत हो गई थी और उसके पिता अपनी सास की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए गढ़ गंगा गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम ही उसके पिता गढ़ गंगा से वापस हांसी आए थे। रात को खाना खाने के बाद उसके पिता रात करीब 11 बजे घर पर कह कर गए थे कि वह गोदाम पर सोने के लिए जा रहे हैं जबकि उसके पिता रोढ़ी तोड़ने का काम करते थे।

रवि ने बताया कि सुबह पुलिस से उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता का शव कोर्ट के पीछे पेड़ पर लटका हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी। कुछ समय पहले उसके पिता का साथ काम करने वाले मजदूरों के साथ झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में उसके पिता के हाथ में भी फैक्चर आ गया था जिसकी वजह से उसके पिता एक हाथ से पेड़ पर चढ़ने में भी असमर्थ थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है कि कश्मीर ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या करके सबको फंदे पर लटकाया है।

इस संबंध में अनाज मंडी चौकी प्रभारी भीम सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह सूचना मिली थी कि Hansi court के पीछे एक व्यक्ति का शव पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मस्तक की पहचान कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है पुलिस आगामी कार्रवाई करने में लगी हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer