राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की छात्रा का शानदार प्रदर्शन
Narnaund News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में Navyug High School Narnaund की छात्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। सातवीं कक्षा की छात्रा का दमदार भाषण सुनकर हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद स्कूल पहुंचने पर छात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रदेश में नवयुग स्कूल की छात्रा तृषा ने पाया चौथा स्थान

नवयुग उच्च विद्यालय नारनौंद के प्राचार्य राजेश गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 साल पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था जिसमें स्कूल की छात्रा तृषा 17 सितंबर को स्कूल स्तर पर प्रथम, 21 सितंबर को खंड स्तर पर नारनौंद में प्रथम, 24 सितंबर को जिला स्तर पर हांसी में तीसरा स्थान प्राप्त किया और नो अक्टूबर को राज्य स्तर पर आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में आयोजित हुई।
इस प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल करके स्कूल के साथ साथ जिले का भी नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल की तरफ से छात्रा तृषा मित्तल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि विकसित भारत विषय पर भाषण दिया गया जिसमें देश की उन्नति की तस्वीर को प्रस्तुत करके जागरूकता का संदेश दिया। स्कूल में भी छात्राओं को पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी निपुण किया जाता है ताकि वह हर प्रकार की परियोगिक प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करके खुद का भौतिक विकास कर सके।












1 thought on “नारनौंद की छात्रा का राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जलवा, स्कूल में जोरदार स्वागत”