WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नारनौंद पुलिस ने बुडाना स्टेडियम से राखी गांव के युवक को दबोचा, जाने पूरा मामला

By sunilkohar

Published On:

बुडाना में युवक से अवैध पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद

---Advertisement---

बुडाना स्टेडियम के पास पुलिस ने युवक को पकड़ा, देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद

हरियाणा न्यूज: नारनौंद क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नारनौंद पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने गांव बुडाना के स्टेडियम के पास से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित उर्फ बिन्दा अवैध हथियार लेकर स्टेडियम बुडाना में बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के युवक को काबू किया। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका।


 

वक को काबू कर लिया।

आरोपी की पहचान अमित उर्फ बिन्दा पुत्र राजसिंह, निवासी राखी खास के रूप में हुई है। पुलिस ने जब आरोपी से हथियार और कारतूस का लाइसेंस पेश करने को कहा तो वह कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी अमित उर्फ बिन्दा के खिलाफ थाना नारनौंद में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच CIA हांसी द्वारा की जा रही है।

Leave a Comment