Hisar Barwala News: खरक पूनियां से लड़की लापता; दिन दहाड़े गायब

By sunilkohar

Updated On:

जींद नर्सिंग कॉलेज पढ़ने गई छात्रा लापता, BSKM College of Nursing के फोन से खुला राज

---Advertisement---

Hisar Barwala News: Girl missing from Kharak Poonia

हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र के गांव खरक पुनियां से एक लड़की अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर गुमदशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिसार जिले के गांव खरक पुनियां निवासी एक महिला ने बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी अचानक घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई। काफी देर तक भी वो वापस घर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की, परंतु वो ना ही तो गांव में मिली और ना ही किसी रिश्तेदारी में मिली।

पीड़ित महिला थक हार कर पुलिस के पास पहुंची और अपनी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई। बरवाला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment