हिसार में ‘ज़िंदगी 2.0’: 55+ उम्र के लोगों के लिए खास इवेंट | Hisar News

By sunilkohar

Published On:

हिसार में 'ज़िंदगी 2.0': 55+ उम्र के लोगों के लिए खास इवेंट | Hisar News

---Advertisement---

हिसार में पहली बार होगा ‘ज़िंदगी 2.0’ का आयोजन: 55 के पार के लोगों को मिलेगा नई ऊर्जा के साथ जीने का मंत्र

Hisar News: बढ़ती उम्र को अक्सर जीवन के ठहराव से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हिसार में पहली बार आयोजित होने जा रहा ‘ज़िंदगी 2.0’ कार्यक्रम इस पुरानी सोच को बदलने की तैयारी में है। 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सक्रिय, स्वस्थ और उत्साहपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 4 अक्टूबर 2026 को सनसिटी (Suncity), हिसार में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगा।
“55 के पार — ज़िंदगी और भी शानदार”
कार्यक्रम का मूल संदेश उम्र को जीवन की सीमा नहीं, बल्कि एक नए और खूबसूरत पड़ाव के रूप में प्रस्तुत करना है। ‘ज़िंदगी 2.0’ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई खास गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें म्यूजिक एंड डांस, ग्रुप एक्टिविटीज, फ्री मेडिकल कैंप, स्नैक्स एंड फूड और ‘शोकेस योर टैलेंट’ (Showcase Your Talent) शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने और नए लोगों से जुड़कर अपनी सामाजिक परिधि बढ़ाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
मनोरंजन और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
कार्यक्रम की आयोजक भावना ने इस पहल के बारे में बताते हुए कहा, “ज़िंदगी 2.0 केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक सोच है। अक्सर 55 की उम्र के बाद लोग मान लेते हैं कि अब जीवन में करने के लिए बहुत कुछ नहीं बचा। हम इस सोच को बदलना चाहते हैं। इस उम्र में भी व्यक्ति अपने शौक पूरे कर सकता है, नए दोस्त बना सकता है, अपनी प्रतिभा दिखा सकता है और पूरी ऊर्जा के साथ जीवन का आनंद ले सकता है।”

Hisar Senior Citizen Event

वहीं, एक अन्य आयोजक पुनिता ने बताया कि इसे सामान्य मनोरंजन कार्यक्रमों से अलग रखने का प्रयास किया गया है। इसमें केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर स्वास्थ्य, फिटनेस, सामाजिक मेल-जोल और टैलेंट को बराबर महत्व दिया गया है। फ्री मेडिकल कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई जाएगी, जबकि सांस्कृतिक गतिविधियों से प्रतिभागी खुलकर अपनी पसंद के साथ जुड़ सकेंगे।
बड़े स्तर पर ले जाने की योजना
इस पूरे कार्यक्रम का कॉन्सेप्ट सपना, पुनिता और भावना द्वारा तैयार किया गया है, जिसे विभिन्न संस्थाओं और स्पॉन्सर्स का भी सहयोग प्राप्त है। आयोजकों का लक्ष्य है कि यदि हिसार में इस पहल को लोगों का अच्छा समर्थन मिलता है, तो भविष्य में ‘ज़िंदगी 2.0’ को बड़े स्तर पर आयोजित कर और अधिक लोगों को इस सकारात्मक सोच से जोड़ा जाएगा।