Dispute between two parties in Kandela jind
Jind News Today : जींद जिले के गांव कंडेला में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और गंडासी से हमला कर परिवार के पांच सदस्यों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कंडेला निवासी सचदेव ने बताया कि 8 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह घर पर चाय पी रहा था। इस दौरान दीवार तोड़ने की आवाज सुनकर जब वह बाहर देखने गया, तो वहां सुमन पत्नी लखन और उसका देवर सूरज खड़े थे। दोनों ने उसके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में वहां भारत, सुखदेव, दीपक, चमन, प्रविंद्र और लखन समेत अन्य लोग भी लाठी-डंडे और गंडासी लेकर आ पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल होकर जब वह नीचे गिर गया तो आरोपी उसे घसीटते हुए शोभी के घर के सामने ले गए। शोर सुनकर जब सचदेव को बचाने उसका भाई महादेव, भाभी सोनिया, पत्नी रिंकल और मां कैलाशो देवी पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।
आरोप है कि सागर, आशा, शैशी, शीशा, आर्यन और सुरेश सहित दूसरे पक्ष के लोगों ने मिलकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों और खाट के पाय से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे सचदेव, उसकी मां कैलाशो, पत्नी रिंकल, भाई महादेव और भाभी सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने होश में आने पर उससे नकदी (50 हजार रुपए) और कान की बाली गायब मिलने की बात भी कही। साथ ही आरोपियों ने उन्हें गांव से बाहर निकालने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी घायलों को नागरिक अस्पताल, जींद में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने घायलों की एमएलआर रिपोर्ट और सचदेव के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।













1 thought on “जींद के कंडेला में दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और गंडासी से हमला, पांच घायल, Jind News Today”