Haryana News Today : हरियाणा में कांग्रेस को झटका, भाजपा की किरकिरी, पोता बेदखल, दादा को ईनाम

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana News Today: Shock to Congress in Haryana, BJP embarrassed

हिसार और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा ने पैराशूट से उतारे उम्मीदवार, सोनीपत व रोहतक सीट से भी भाजपा उम्मीदवार उतरे मैदान में 

Screenshot 2024 0325 054045
नवीन जिंदल भाजपा ज्वाइन करते हुए। 




 


 

हरियाणा के चुनावी मैदान में भाजपा ने उतारे चार प्रत्याशी, लोकसभा चुनाव में 400 पार की जीत की क्या निकल गई हवा

हरियाणा न्यूज टूडे : भाजपा ने अपनी पांचवीं लिस्ट में हरियाणा में लोकसभा चुनाव के चार प्रत्याशियों के नामों की‌ घोषणा कर दी है। जिनमें से दो उम्मीदवारों को पैराशूट से उतारा गया है, जिस पर विपक्षी नेताओं ने चुटकी लेते हुए कहा है कि चुनावी मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार नहीं, खुद के कार्यकत्ताओं पर भरोसा नहीं, इसलिए कांग्रेस के उस नेता को भाजपा ज्वाइन करवाते ही थमा दिया टिकट। जिस पर भाजपा अब तक कोयला घोटाले का आरोप लगाते रही है। वहीं  कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह को भी भाजपा ज्वाइन करने का ईनाम हाथों हाथ मिल गया और उन्हें हिसार लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। 

Screenshot 2024 0325 054144
रानियां से निर्दलीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह भाजपा ज्वाइन करते हुए। 

वहीं रोहतक लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को ही चुनावी दंगल में उतारा गया है। लोगों का कहना है कि इस सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा का पलड़ा भारी है और भाजपा ने अरविंद शर्मा को टिकट देकर इस बार बलि का बकरा बना दिया है। परंतु यह तो आने वाला समय ही बताएगा की भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा बलि का बकरा बनते हैं या फिर वो 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को पटकनी देने में कामयाब रहते हैं। 

ये भी पढ़ें : ISIS आतंकी गुवाहाटी से गिरफ्तार,‌  हरियाणा से जुड़े हैं तार, आतंकी अनुराग ने किया था धर्म 

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद नायब सैनी को भाजपा ने हरियाणा का मुख्यमंत्री बना दिया। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म चल रहा था कि भाजपा को आप प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने के लिए कोई मजबूत कैंडिडेट नहीं मिल रहा था तो भाजपा ने पहले ऑफर पूर्व सांसद नवीन जिंदल की पत्नी शालू जिंदल को दिया था लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने की हामी नहीं भरी तो पूर्व सांसद नवीन जिंदल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया और रविवार की शाम को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा का दामन थामने का इनाम नवीन जिंदल को हाथों हाथ मिला और भाजपा ने नवीन जिंदल पर विश्वास जाते हुए उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना दिया। 

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने 2019 के विधानसभा चुनाव में आदरणीय विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने भाजपा का समर्थन दिया था। लेकिन अभी तक उन्होंने भाजपा का दामन नहीं था। रणजीत सिंह मनोहर लाल सरकार में बिजली और जेल मंत्री रहे। जबकि उनके  पोता जजपा के दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम रहे थे। लेकिन भाजपा जजपा का गठबंधन टूटने के बावजूद भी रणजीत सिंह अपने पोते दुष्यंत चौटाला के साथ नहीं गई और वो भाजपा के ही समर्थन में खड़े नजर आए। भाजपा की नायब सिंह सैनी सरकार में रणजीत सिंह का कद बड़ा और उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूम में तीसरे नंबर पर शपथ दिलवाई गई। लेकिन उन्होंने अभी तक भाजपा का भगवा रंग नहीं किया था। परंतु रविवार को उन्होंने भी भाजपा ज्वाइन कर ली और भाजपा ने उन्हें हाथों हाथ हिसार लोकसभा सीट से टिकट दे दिया। जबकि सोनीपत लोकसभा सीट से मोहनलाल बड़ोली को उम्मीदवार बनाया गया है। 

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशी कितने रुपए खर्च कर सकता है ?  लोकसभा चुनाव में क्या क्या शर्तें होंगी लागू 

लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा पार्टी के पास चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपने मजबूत कार्यकर्ता नहीं है। लोग एक दूसरे पर निशाना चाहते हुए चुटकुले रहे थे जिस प्रकार खट्टर सरकार ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा दिया था और वह 40 का आंकड़ा बड़ी मुश्किल से छू पाए थे। लेकिन भाजपा यह खेल लोगों में एक हवा फैलाने के लिए कर रही है जबकि भाजपा की जमीनी स्तर पर सारी हमारी निकल चुकी है। अब यह तो आने वाली 4 जून को ही तस्वीर साफ हो पाएगी की भाजपा इस बार क्या कमाल कर पाती है। लेकिन इतना जरूर है कि विपक्षी नेता भाजपा को घेरने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बना पाते। अगर जनता मुद्दों पर चर्चा करे तो भाजपा के पास चुनावी मैदान में उतरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana sports news live 

Haryana News Today : हिसार में रोडवेज बस से गिरकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की मौत

Hansi News : फंदे पर लटका मिला किशोर, गांव की ही लड़की को लिखा था लव लेटर
Haryana political News : युवा नेत्री सोनिया दुहन ने भाजपा पर साधा निशाना
सतरोल खाप के चबूतरे से ऐलान : हर गांव की दिल्ली में बनेगी झोपड़ी
Rohtak News Today 
Haryana News Today,
Palwal News Today 
Haryana results, 


Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment



Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading