---Advertisement---

Kurukshetra Prajapati Samaj Sammelan : प्रजापति समाज से CM ने भिवानी में किया वायदा कुरुक्षेत्र में पूरा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Kurukshetra Prajapati Samaj sammelan Haryana

Kurukshetra News : प्रजापति समाज से नई तकनीकों को अपनाकर एवं अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं आकर्षण बढ़ाकर बाजार की मांग के अनुरूप कार्य करते हुए आगे बढ़ें। मिट्टी के बर्तन बनाने की कला हमारी सांस्कृतिक धरोहर रही है। उक्त शब्द हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रजापति समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज के लोगों को पात्रता प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Kurukshetra Prajapati Samaj sammelan Haryana
Kurukshetra Prajapati Samaj sammelan Haryana

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने Kurukshetra Prajapati Samaj sammelan में आह्वान किया कि वे अपनी पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उसे और सशक्त बनाएं। साथ ही, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर बनकर समाज को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। प्रजापति समाज को मेहनती, ईमानदार और हुनरमंद बताते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने की कला हमारी सांस्कृतिक धरोहर रही है।

 

Kurukshetra Prajapati Samaj Sammelan : प्रजापति समाज से CM ने भिवानी में किया वायदा कुरुक्षेत्र में पूरा

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य प्रजापति समाज को केवल भूमि उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि एक ऐसा इको-सिस्टम तैयार करना है, जहां प्रजापति समाज का हुनर और अधिक निखरे। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में प्रजापति समाज के परिवारों को लगभग 1,00,000 परिवारों को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

 

योजना के तहत लगभग 1,700 गांवों में प्रजापति समाज को मिट्टी खुदाई का सामूहिक अधिकार देने हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए। यह न केवल भूमि के उपयोग का अधिकार देते हैं, बल्कि प्रजापति समाज के लोगों को अपने कार्य को निर्बाध रूप से संचालित करने की कानूनी शक्ति भी प्रदान करते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि गत 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रजापति समाज को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने का संकल्प लिया था, जिसे मात्र एक माह के भीतर पूरा किया गया है। यह राज्य सरकार की कार्यशैली का प्रमाण है, जिसमें कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Accident: यमुनानगर में कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला, रादौर कुरुक्षेत्र रोड़ पर हादसा, दो की मौत

August 7, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Morning News: साप्ताहिक मौसम अपडेट, नागरिक अस्पताल में डॉक्टर्स ड्यूटी से नदारद, फर्श के नीचे कच्ची शराब का भंडार, चैनत पानी विवाद

June 24, 2026

Weather Alert: हरियाणा मौसम अलर्ट, 22, जून तक बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट

June 18, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer