---Advertisement---

Weather Alert: हरियाणा मौसम अलर्ट, 22, जून तक बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट

Follow Us
---Advertisement---

Weather alert in Haryana

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार मौसम बार-बार बदल रहा है। ‌मौसम विभाग ने अलर्ट ( Weather Alert in Haryana) जारी किया है कि 18 जून से 22 जून तक हरियाणा में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। इससे पहले मौसम विभाग 17 जून से 19 जून तक का अलर्ट जारी कर चुका है लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ 21 जून की रात्रि से सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग में अपडेट जारी कर दिया है।

पांच दिनों के लिए अलर्ट

हरियाणा में जून के महीने में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। कभी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर कर जाता है तो कभी 40 से नीचे आने की वजह से गर्मी की तपिश के बीच मौसम सुहाना हो जाता है। बार-बार मौसम बदलने की वजह से कभी तेज गर्मी तो कभी तेज आंधी और बूंदाबांदी का असर हरियाणा में पिछले 18 दिनों से देखने को मिल रहा है। ‌ मौसम परिवर्तनशील रहने की वजह से मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। ( Haryana Weather Update )

 

तेज हवाओं के साथ बारिश

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पिछले जन्म हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं की वजह से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली। लेकिन बीच-बीच में खुश्क मौसम होने की वजह से कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। परंतु 18 जून की रात्रि को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में 18 जून रात्रि से 19 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है।

किसानों को परामर्श

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर मदन खीचड़ ने बताया कि 20 जून को मौसम साफ रहेगा लेकिन 21 जून को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना बन रही है। जिसके आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा में 21 जून के रात्रि से 22 जून के दौरान फिर से बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा। उन्होंने किसानों को परामर्श दिया है कि वह मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी नरमा कपास और अन्य फसलों की सिंचाई करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर हांसी पुलिस की एडवाइजरी, मॉडिफाई बाइक सहित ये गलती पड़ेगी भारी

August 4, 2026

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Latest News: हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन का ऐलान, किसान-मजदूरों ने बनाई रणनीति

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026

Accident News: ट्रैक्टर बाइक की टक्कर; सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

August 3, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer