Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News: प्राइवेट पार्ट पर लात मार कर युवक की हत्या; दुकानदार पर पिता पुत्र ने किया हमला

0 minutes, 6 seconds Read

Latest News Sonipat Youth killed by kicking on private parts

Latest News Sonipat: हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में एक दुकानदार की प्राइवेट पार्ट हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक दुकानदार की पत्नी की शिकायत के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌वहीं पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

सोनीपत में दुकानदार की हत्या

बताया जा रहा है कि मृतक ने करियाणा की दुकान की हुई है और मंगलवार के शाम को वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। ‌ इसी दौरान दुकान पर आए ग्राहक के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर कहां सुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट शुरू हो गई। ग्राहक अपने बेटे के साथ दुकान पर सामान लेने के लिए आया था जिसकी वजह से हमला कर दिया। ‌ इस हमले में लगी चोटों की वजह से दुकानदार की जान चली गई। ‌( Sonipat News Today )

प्राइवेट पार्ट पर लात मार कर दुकानदार की हत्या

सोनीपत जिले के गांव जेठड़ी निवासी नीलम ने बताया कि उसके पति ने करियाणा की दुकान की हुई है। हर रोज की तरह 16 जून की शाम को वह अपने पति राजेश के साथ दुकान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान रामसेवक और उसका बेटा दुकान पर सामान लेने के लिए पहुंचे। ‌ सामान के पैसे देने को लेकर उसके पति और रामसेवक के बीच कहा सुनी हो गई। रामसेवक ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके पति पर हमला कर दिया। ‌ इस हमले में उसका पति जमीन पर गिर गया तो रामसेवक और उसके बेटे ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी साथ ही उसकी गर्दन पर भी वार कर दिया। ‌( Sonipat Murder News )

screenshot 2026 0617 1818264292615470274741358

जेठड़ी गांव में मर्डर

मृतक की पत्नी ने अपने पति पर हुए हमले की सूचना अपने परिजनों को दी। लेकिन रामसेवक और उसके बेटे द्वारा उसके पति राजेश के प्राइवेट पार्ट पर मारी गई लातों की वजह से उसका पति बेहोश हो गया था और गंभीर हालत में अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंची। ‌ जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसके पति को मृत घोषित कर दिया। दुकानदार की हत्या की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मुख्य पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

पिता पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पुलिस को दी शिकायत में नीलम ने आरोप लगाया कि रामसेवक और उसके बेटे दोबारा उसके पति राजेश के प्राइवेट पार्ट पर लात मारने और उसकी गर्दन परिवार करने की वजह से उसके पति की जान चली गई। पुलिस नीलम कि शिकायत के आधार पर रामसेवक और उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर सबको परियोजनाओं के हवाले कर दिया।

 

इस संबंध में जांच अधिकारी अशोक कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत में मृतक की पत्नी ने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत के असली कारणों का पता चल जाएगा इसके बाद पुलिस आगामी करवाई करेगी। आरोपी पिता पुत्र को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्दी उन्हें पकड़ लिया जाएगा। ‌

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *